Breaking News मांट : डीडी और डीपीआरओ का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों को लेकर दिए दिशा-निर्देश
- 6 years ago
- 5157 views
Subscribe
Share
- States News
मांट (मथुरा) 4 दिसंबर 2020
पंचायती राज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर द्वारा शुक्रवार को विकास खंड मांट की ग्राम पंचायत सूरज का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित खुली बैठक में ग्रामीणों से विकास कार्यों के बारे में डिप्टी डायरेक्टर ने जानकारी ली, वहीं विकास कार्यों को लेकर ग्राम प्रधान व सचिव को दिशा-निर्देश दिए।
विकास खंड मांट की ग्राम पंचायत सूरज में शुक्रवार को आगरा मंडल के डिप्टी डायरेक्टर पंचायत राज विभाग एसके सिंह व जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित खुली बैठक में ग्रामीणों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली गई।
वहीं ग्राम पंचायत सचिव तरुण वर्मा को स्कूल में साफ-सफाई को लेकर दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा पांच साल में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी कर ग्रामीणों को बताया गया। इसके अलावा गांव सूरज में घूमकर निरीक्षण किया और गांव में ग्राम पंचायत निधि से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बनाए गए शौचालयों का निरीक्षण किया।
इस मौके पर योगेश शर्मा, धीरेंद्र सिंह, राजू प्रसाद, रामकिशन चौधरी, अनुज कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, कुमरपाल आदि मौजूद रहे।

