उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी ख़बर, 2 लाख रु. का इनामी बदमाश ढेर
- 6 years ago
- 6852 views
Subscribe
Share
- National News
दीपक गुप्ता
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 27 अक्टूबर 2020
उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी ख़बर।
2 लाख रु. का इनामी बदमाश ढेर।
मथुरा से 1 लाख रु. का ईनाम था।
अलीगढ़-पलवल से 50-50 हजार।
एसटीएफ और पुलिस से मुठभेड़।
नौहझील के बाजना कट की घटना।
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर पारसोली के निकट यूपी एसटीफ की नॉएडा यूनिट और नौहझील पुलिस की बाबरिया गैंग के सक्रिय सदस्य व मास्टर माइंड बदमाश अमित बाबरिया से मुठभेड़ हो गयी।
इस मुठभेड़ में अमित के सीने में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने कुख्यात अमित को म्रतक घोषित कर दिया अमित बावरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है।
अमित हाइवे पर लूटपाट की मथुरा, अलीगढ़ और पलवल हरियाणा के आधा दर्जन मुक़दमों में वांछित चल रहा था कुख्यात अपराधी 200,000 रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त अमित बल्लभगढ़ फ़रीदाबाद का रहने वाला है दरअसल यह बाबरिया गेंग देश के हाईवे व एक्सप्रेसवे पर अपना आतंक रखता है और हाइवे पर दौड़ती गाड़ियों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दे देते थे अमित और उसके गैंग ने उत्तर प्रदेशके यमुना एक्सप्रेसवे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पेरीफ़ेरल और केएमपी रोड पर कई घटनाओं को अंजाम दिया है

