ब्रेकिंग न्यूज़, उत्तर प्रदेश : मथुरा में दंपत्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर नृशंस हत्या
- 6 years ago
- 8363 views
Subscribe
Share
- Crime
सुरीर (मथुरा) अक्टूबर 2020
सुरीर कोतवाली के गांव ब्यौंही में एक दंपत्ति की हत्या कर दी गई है, जिससे गांव में कोहराम मच गया है। कस्बे से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम ब्यौंही में बीती रात दो पक्षों में हुए झगड़े की परिणति मंगलवार सुबह लाइसेंसी बंदूक से वृद्ध पति-पत्नी की गोली मारकर निर्मम हत्या किए जाने के रूप में सामने आई है।
दिनदहाड़े हुई दंपति की निर्मम हत्या से जिले की पुलिस सकते में आ गई
है। सूचना मिलते ही पुलिस के मुखिया डॉ. गौरव ग्रोवर एसपी देहात श्रीश चंद्र मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के पीछे देसी शराब बनाने का सामान एकत्रित करने की चर्चा है। पुलिस ने इस मामले में गुलवीर और कोमल सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की गई है।
सुरीर कोतवाली के ग्राम ब्यौंही में सोमवार की रात्रि गुलवीर एवं अशोक पक्ष में खेत से धान की गंध निकालने को लेकर लाठी-डंडे चल गए थे, जिसमें परिवार के ही सदस्य कुवरपाल ने बीच-बचाव कराना चाहा तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। आज मंगलवार सुबह गुल्ली उर्फ अशोक का लड़का राजेश घर से निकलकर खेत की ओर जा रहा था, तभी उसकी दूसरे पक्ष के लोगों ने पिटाई कर दी।
इस बीच उसे बचाने आए 65 वर्षीय और गुल्ली और उसकी पत्नी 60 गीता को गोली मार दी गई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है। पति-पत्नी की हत्या की सूचना से गांव एवं आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। आरोपी पक्ष के लोग दलबल सहित फरार हो गए हैं।

