उत्तर प्रदेश, मथुरा : जस्टिस फॉर चिल्ड्रन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 11 अक्टूबर 2020

जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्कूल पर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें भाग लेने वाली बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट और स्कूल सेंटर्स के माध्यम से वंचित समाज के शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र शर्मा द्वारा विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। इन सेंटर्स पर पढ़ने वाले बच्चों को सभी अवसर प्रदान किए जाते हैं ताकि सामान्य बच्चों की तरह सर्वांगीण विकास कर सकें। इन बच्चों को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जा रही है। वहीं आत्मरक्षा के लिए इन्हें ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर शैक्षणिक भ्रमण विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन कर इनका सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संस्था के संचालक सतीश चंद शर्मा, कुमारी तनु चौहान, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती रेखा शर्मा, प्रभात शर्मा, कुमारी ज्योति, कुमारी पूजा एवं जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल पर पढ़ने वाली बालिकाएं उपस्थित रहीं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर