ब्रेकिंग न्यूज़ - कुएं का स्लैब ढहने से 3 लोगों की मौत

Subscribe






Share




  • States News

विदिशा | 16 जुलाई 2021

मध्य प्रदेश | भोपाल से करीब 120 किलोमीटर दूर विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। लाल पठार गांव में कुएं में लड़के के गिरने के बाद उसे निकालने पहुंचे लोगों की भीड़ की वजह से कुआं 10 गया जिसके चलते करीब 30 से ज्यादा लोग अंदर जा गिरे। 

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अभी तक 3 लोगों की मौत हो गई है, 19 लोगों को बचाया गया है जबकि 11 के दबे होने की आशंका है। दरअसल कुएं से पानी लेने गया रवि कुएं में गिर गया। इसकी ख़बर जब गांव वासियों को लगी तो भारी मात्रा में लोग वहां पहुंचे, और स्लैब पर खड़े होकर रवि की तलाश करने लगे। वजन बढ़ने से स्लैब ढह गया और 30 से ज्यादा लोग कुएं के मलबे में फंस गए।

 

यह भी देखें 

क्या हनी ट्रैप के शिकार हुए थे अगवा डॉक्टर? आईजी आगरा रेंज नवीन अरोड़ा ने दी पूरी जानकारी :

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर