चित्रकूट - सड़क किनारे बैठे 5 लोगों को ट्रक ने कुचला, 3 लोगों की गई जान

Subscribe






Share




  • National News

चित्रकूट 27 मार्च 2021

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहाँ देर रात सड़क किनारे ट्रक का पंचर बना रहे 5 लोगों को एक दूसरे ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

इस हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शोक जताया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500