यमुना एक्सप्रेस-वे पर जा चढ़े किसान

Subscribe






Share




  • States News

रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 26 जनवरी 2021

मथुरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर किसानों ने भरी हुंकार बैरिकेडिंग तोड़ते हुए किसान यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़े ट्रैक्टर लेकर के दिल्ली कूच को जाने की जिद पर अड़े किसान।

 मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट से ट्रैक्टर सहित सैकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली कूच  जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ गए।

वहीं भारी संख्या में पहुंचे पुलिस प्रशासन के द्वारा किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे  पर ही रोक दिया गया।

किसान दिल्ली कूच जाने की जिद पर अड़े हुए थे काफी देर तक किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे को जाम किया किसानों को रोकने  के लिए पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंच  गए  प्रशासन के आला अधिकारी व किसानों के बीच करीबन 1 घंटे वार्ता  हुई जिसमें किसानों को समझा-बुझाकर वापस कर दिया गया और यमुना एक्सप्रेस वे के जाम को खुलवा दिया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर