रालोद ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 128वीं जयंती मनाई

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 24 दिसंबर 2020

राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने परम श्रद्धेय किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 128वीं जयंती गोवर्धन विधानसभा के गांव नगला मोरा में जिला महासचिव बबलू चौधरी के नेतृत्व में किसान मसीहा की प्रतिमा के समीप हवन यज्ञ व माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई गई।

इस मौके पर सभी रालोद पदाधिकारियों ने किसान आंदोलन में शहीद किसानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ठाकुर जितेंद्र सिंह छात्र रालोद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी जिला महासचिव बबलू चौधरी ने कहा कि स्वर्गीयचौधरी साहब कहां करते थे देश की तरक्की का रास्ता खेत और खलिहान से होकर गुजरता है लेकिन इस समय देश का किसान दु:खी है।

कहां की किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए एवं किसान मतिया की जयंती व पुण्यतिथि पर केंद्रीय व राज्य की अवकाश घोषित किया जाए जिससे आने वाली पीढ़ी महान किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को भुला ना सके।

धन्यवाद ज्ञापन युवा नेता दिगंबर सिंह पोनिया जवाब ने किया इस मौके पर प्रमुख रूप से नगला मोरा के प्रधान सौदान सिंह अशोक चौधरी भगत सिंह साहब सिंह चौधरी गुलाब सिंह अरविंद चौधरी सुशील चौधरी अमित मनोज डागा धर्मेंद्र बघेल पूनिया बलदेव चौधरी बाबूलाल अमीन साहब रामबाबू चौधरी बेसन चौधरी देवेंद्र गोदारा ओमबीर चौधरी नंद किशोर प्रधान प्रताप सिंह खोखर चौधरी इंद्र सिंह चौधरी ताराचंद चौधरी मदन लाल चौधरी विजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर