झाँसी : बीकेडी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों पर की फ़ायरिंग, छात्रा की मौत

Subscribe






Share




  • National News

झाँसी 19 फरवरी 2021

झांसी के बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों पर फ़ायरिंग की घटना को अंजाम दिया। जिसमें घायल छात्रा और एक छात्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जानकारी के मुताबिक अस्पताल में छात्रा ने दम तोड़ दिया है।जबकि छात्र का इलाज चल रहा है।

 

आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया। जिसके समीप से पिस्तौल और कारतूस बरामद किये गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बताया गया है कि मथुरा के कोसी कला निवासी हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह क्लास में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच एक साथी छात्र ने क्लास में आकर गोली मार दी। गोली चलने से क्लास में हड़कंप मच गया। गोली मारकर युवक मिशन कंपाउंड पहुंचा।

 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर