उत्तर प्रदेश, मथुरा : श्रीमद् भागवत में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन
- 6 years ago
- 4357 views
Subscribe
Share
- States News
जय शंकर
टीटीआई न्यूज़
राया मथुरा 12 अक्टूबर 2020
कोरोना काल के लगभग 6 माह बाद फिर से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। सरकार ने भी धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए अनुमति प्रदान की है। इसी को लेकर राया के सोनई के गाँव बील में पथवारी मन्दिर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन ग्रामीणों द्वारा कराया जा रहा है। आचार्य कृष्णदास जी महाराज व्यास पीठ से ग्रामीणों को कथा का श्रवण करा रहे हैं।
पुरुषोत्तम मास में महिला पुरुष भी धार्मिक कार्यो में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा में आज भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हुआ, जो बड़े धूमधाम से मनाया गया। नंदबाबा ने लल्ला के जन्म को लेकर खूब उपहार लुटाए। भक्तों ने भगवान के जन्मोत्सव का जमकर आनंद लिया।
TTI News
Your Own Network
CONTACT : +91 9412277500
ERROR : -> Operation not permitted

