उत्तर प्रदेश, मथुरा : कोसीकलां में सीएम का पुतला फूंका
- 6 years ago
- 3229 views
Subscribe
Share
- States News
मनीष अग्रवाल
टीटीआई न्यूज़
कोसी (मथुरा) 6 अक्टूबर 2020
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव डॉ. यशपाल बघेल ने राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हुए पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी डंडो से प्रहार को लेकर एक बहुत बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया गया। इसको लेकर कोसीकलां के स्थानीय होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों लोकल के कार्यकर्ता एकजुट हुए।
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जब हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने गए प्रशासन द्वारा गांव के बाहर ही उन पर डंडे और लाठियों का प्रहार किया और उन्हीं पर मुकदमा दर्ज कर दिया।
इसी को लेकर राष्ट्रीय लोक दल ने कोसीकला में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव डॉ. यशपाल बघेल लोक दल के वरिष्ठ नेता जगपाल चौधरी पंडित जगदीश सुपानिया राजकुमार रावत के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ता गण मौजूद रहे इस प्रेस वार्ता में डॉक्टर यशपाल बघेल ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में इस प्रकार की घटनाएं लोकतंत्र की हत्या है।
बघेल ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जयंत चौधरी पर लाठियां चलाने वाली सरकार को रालोद कार्यकर्ता अब हटा कर ही दम लेंगे डॉक्टर बघेल ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के दाताओं को भी छलने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उसके ऊपर 3 किसान विरोधी अध्यादेश लाद दिए हैं।
आज इस देश का किसान अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहा है उसे लाठियां खानी पड़ रही हैं उन्होंने कहा कि आज इस देश में किसान मजदूर व्यापारी युवा महिला सहित सभी वर्ग परेशान है और सरकार जहां एक और देश के लोगों में फूट डलवा रही है वहीं दूसरी ओर कुछ चंद उद्योगपति के हवाले देश की संपदा को सौंप रही है।
अब हम पर बर्दाश्त नहीं होगा इसके साथ साथ राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता जगपाल चौधरी ने भी सरकार से कहा या तो जैन चौकी से मुकदमा वापस ले और पूर्ण दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करें जिन्होंने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर डंडे बरसाए थे हम चुप नहीं बैठेंगे हम बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे।
उसके लिए चाय हमें कुछ भी करना पड़े हम किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे क्या कसूर था। जयंत चौधरी का कौन से वैरियल तोड़े थे उन्होंने जिन पर लाठियां बरसाई गई।



