मथुरा : नए बस स्टैंड पर ऑटो चालकों में चले लात-घूंसे, कैमरे में कैद हुई घटना

Subscribe






Share




  • States News

रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 3 दिसंबर 2020

मथुरा में ऑटो चालकों की अराजकता लगातार बढ़ती जा रही है। यहां के नए बस स्टैंड पर देर शाम 2 ऑटो चालकों में जमकर लात-घूंसे चले।

आपको बता दें कि मथुरा के नए बस स्टैंड पर देर शाम सवारी को ऑटो में बैठाने के ऊपर दो ऑटो चालक आपस में भिड़ गए, जिसमें एक ऑटो वाला बोला कि पहले मैंने बात की है और दूसरा बोला कि पहले मैंने बात की है, सवारी को मैं ले जाऊंगा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई और दोनों में जमकर तू-तू मैं-मैं होते होते बात लात-घूंसों तक आ गई। देखते ही देखते दोनों आपस में झगड़ने लगे। वहीं लोगों की भीड़ लग गई परंतु दोनों को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। आपस में टकराकर दोनों एक दूसरे के गले में हाथ डालते हुए वहां से निकल गए। बाद में पता चला कि दोनों ऑटो चालकों ने जमकर शराब पी रखी थी। दोनों शराब के नशे में थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500