उत्तर प्रदेश, मथुरा : राया क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, बहन के घर जाते भाई ने खोई पत्नी
- 6 years ago
- 12384 views
Subscribe
Share
- States News
जय शंकर
टीटीआई न्यूज़
राया (मथुरा) 28 जुलाई 2020
थाना राया क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें बाइक पर सवार होकर पति के साथ जा रही महिला की मौत हो गई।
मथुरा के थाना राया क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र स्थित गांव बिशनपुर का रहने वाला यतीश अपनी पत्नी वह बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर भरतपुर के लिए जा रहा था लेकिन यतीश को कहां पता था कि भरतपुर पहुंचने से पहले ही दुर्घटना का शिकार हो जाएगा और इस दुर्घटना में अपनी पत्नी को खो बैठेगा घटना के संबंध में यतीश ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव से भरतपुर के लिए जा रहा था लेकिन यमुना एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार द्वारा उसे ओवरटेक करते वहां से फरार हो गया।
लेकिन ओवरटेक करने की वजह से यतीश अपना संतुलन खो बैठा और यतीशजी बाइक अनियंत्रित होते हुए फिसल गई। बाइक के गिरने के बाद यतीश की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। लेकिन आसपास कोई मदद करने को यतीश के पास नहीं आया तब कहीं जाकर यतीशजी हिम्मत कर अपनी पत्नी को टेम्पो में लाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद महिला की मौत हो गई।
हालांकि घायल अवस्था में अस्पताल लाई गई महिला को अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी व डॉक्टरों द्वारा बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन डॉ. घायल महिला को नहीं बचा सके।

