उत्तर प्रदेश, मथुरा : रालोद जिलाध्यक्ष ने माफी मांगी
- 6 years ago
- 6155 views
Subscribe
Share
- States News
रॉकी गुप्ता
मथुरा 15 अक्टूबर 2020
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सपा/रालोद कि संयुक्त प्रेसवार्ता कि गई जिसमें दिनाँक 12/10/20 खेत बचाओ किसान बचाओ रैली के दौरान मंच संचालक जिलाध्यक्ष रालोद मथुरा श्री रामरसपाल पौनियाँ द्वारा सपा के जिलाध्यक्ष श्री लोकमणिकांत जादौन जी का मंच से उतरने का बोलकर अपमान किया गया था।
जिसका सपा/रालोद दोनों ही पार्टियों के अलाकमान के नेताओं ने संज्ञान लेते हुए रालोद के जिलाध्यक्ष को इस घटना का जिम्मेदार माना जिस पर रालोद के हाईकमान के आदेश पर रामरसपाल पौनियाँ ने स्वयं गलती मानते हुए आज सुबह श्री लोकमणिकांत जादौन जी के छाता स्थिति आवास पर पहुंच कर माफी मांगी जिसपर सपा जिलाध्यक्ष श्री जादौन साहब ने उन्हें सार्वजनिक माफी मांगने को कहा तो दोनों नेताओं ने आज सपा जिलाकार्यालय पर संयुक्त प्रेसवार्ता रखी जिसमें रामरसपाल पौनियाँ ने सार्वजनिक रूप से मीडिया के समक्ष खुद कि गलती स्वीकारते हुए समाजवादी पार्टी से/समाजवादी पार्टी मथुरा से/जादौन समाज से/जिलाध्यक्ष सपा मथुरा लोक मणिकांत जादौन जी से माफी माँगी और भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा भी किया।
प्रेसवार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष जादौन साहब ने रामरसपाल पौनियाँ कि गलती पर कहा कि छमा शोभिति उस भुजंग को जिसके पास गरल है उसको क्या जो दंतहीन,विषहीन,विनीत सरल हो।
यह कहते हुए माफ कर दिया।
इस प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यरूप से ठा. यदुवीर सिंह सिसौदिया रालोद,डॉ. साधना शर्मा, गौरव किशन पुरिया जिलाध्यक्ष सपा अधिवक्ता सभा, लोकेश चौधरी जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, राघवेंद्र ठाकुर जिलाध्यक्ष छात्र सभा, रामबाबू पण्डा जिला उपाध्यक्ष सपा, गुरमुखदास जिलाध्यक्ष व्यापार सभा,खलील अहमद एड.भरत उपाध्याय, अजय गौड़, प्रह्लाद चौधरी, विजिंदर चौधरी, सत्यवीर चौधरी, राजवीर सिंह, लखन मुखिया, सत्यभान, धरजंय, मुकेश फौजी, चिंटू, मोहित, नारायण, खुशबू इत्यादि लोग मौजूद रहे।






