उत्तर प्रदेश, मथुरा : नाबालिग अपहृता की दुराचार व हत्या कर शव को छिपाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 28 नवंबर 2020

ग्राम सुनरख जनपद मथुरा द्वारा थाना वृन्दावन निवासी शशि कपुर पुत्र राजन लाल द्वारा बीते 26 नवंबर 2020 को थाना वृंदावन पर सूचना दी कि उसकी 8 वर्षीय पुत्री घर से लापता हैं। जिसके सम्बन्ध मे थाना वृंदावन मथुरा पर मु0अ0सं0 728/2020 धारा 363 भा0दवि0 पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपह्ता की तत्काल तलाश/बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन मे एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में अपर्ह्ता की तलाश हेतु लगी विभिन्न टीमो द्वारा अपर्हता के परिजन व ग्राम वासीयों के साथ मिलकर अपर्ह्ता की तलाश जारी की गई।

दिनांक 27.11.2020 की प्रात: समय करीब 9 बजे अपर्हता का शव मल्टीलेवल पर्किंग के सामने वन विभाग के जंगलो मे मिला। शव  के पंचायतनामे की कार्यवाही के उपरान्त शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिर्पोट से मृतका के साथ दुराचार व गला घोटने से मृत्यु होने की पुष्टी हुई।

विवेचना से अभियोग मे धारा 302,201,376,377   भा0दवि0 व 5झ,ड,ञ/6 पोक्सो एक्ट व 3(2)V एससी /एसटी एक्ट की वृद्धि की गयी विवेचना के दौरान वयान गवाहान निरीक्षण घटना स्थल व उपलव्ध अन्य साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्त महेश पुत्र किशनी निवासी तरौली समौली थाना छाता मथुरा उम्र करीब 38 वर्ष का नाम प्रकाश मे आया जो कई प्रकार के नशे का सेवन करता है।

आज दिनांक 28.11.2020 को मुखबिर की सूचना पर मल्टीलेवल पर्किंग के सामने वन विभाग के जंगलो मे बनी कोठरी से अभियुक्त महेश उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसको जेल भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है ।

अभियुक्त महेश उपरोक्त की गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त के शरीर व कपडो के परीक्षण से अभियुक्त के नेकर(कच्छा) पर वीर्य के निशान मिले है तथा उसके पास से मिले एक रुमाल पर खून के धब्बे मिले है जिनकी फॉरेंसिक जाँच कराकर साक्ष्य के रुप मे प्रस्तुत किया जाएगा। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

1. महेश पुत्र किशनी निवासी तरौली समौली  थाना छाता मथुरा उम्र करीब 38 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1. प्र0नि0 श्री अनुज कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

2. उ0नि0  श्री नीवन कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

3. उ0नि0 श्री राजवीर सिंह थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

4. उ0नि0 श्री सोनू भाटी थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

5. उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह थाना वृन्दावन मथुरा 

6. का0 2032 मोहित धामा थाना वृन्दावन मथुरा 

7.का0 848 राजीव कुमार थाना वृन्दावन मथुरा ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर