उत्तर प्रदेश, मथुरा : शहीद भगत सिंह की मनाई जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी
- 6 years ago
- 4406 views
Subscribe
Share
- States News
रॉकी गुप्ता
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 27 सिंतबर 2020
रविवार को शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह सेना के कार्यकर्ताओं ने मथुरा के डेम्पियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क पर उपस्थित होकर शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर मिठाइयां वितरण की।
शहीद भगत सिंह का जन्म पंजाब प्रांत के लायपुर जिले के बगा में 27 सितंबर 1907 को हुआ था।देश के सबसे बड़े क्रांतिकारी और अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को अपने साहस से झकझोर देने वाले भगत सिंह ने नौजवानों के दिलों में आजादी का जुनून भरा था।कार्यक्रम के अवसर पर शहीद भगत सिंह सेना के अध्यक्ष डॉ देव परिहार ने कहा शहीद भगत सिंह पराक्रमी होने के साथ-साथ विद्वान एव चिंतक भी थे।
अपने जीवन की चिंता किए बगैर भगत सिंह और उनके क्रांतिवीर साथियों ने ऐसे साहसिक कार्यों को अंजाम दिया, जिनका देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा। इस सभी को शहीद भगत सिंह के मार्ग पर चलना होगा तभी हमारा राष्ट्र आगे बढ़ेगा। शहीद भगत सिंह को भारत रत्न का दर्जा दिया जाये। इस कार्यक्रम में बाबूलाल, नरेंद्र सिकरवार, सुभाष सिकरवार, धर्मेन्द्र सिकरवार, गोपाल, हरिओम, गजेंद्र एव अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इन्कलाब जिंदा बाद का नारा दिया।




