उत्तर प्रदेश : आगरा पुलिस ने पकड़ीं 2 गांजा तस्कर महिलाएं

Subscribe






Share




  • National News

आगरा 23 सितम्बर 2020

जनपद आगरा में चोरी, लूट, हत्या, डकैती, जुआ, सट्टा आदि नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री व आपराधिक घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने व उपरोक्त घटनाओं में वांछित/फरार/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आगरा के आदेश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पश्चिमी के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अछनेरा के सफल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अछनेरा को टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.09.2020 को उच्चाधिकारियों के द्वारा दिये गये आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान क्षेत्र में बैरियर डालकर चैकिंग की जा रही थी कि दौराने चैकिंग सूचना प्राप्त हुई कि शान्ति विहार कॉलानी में दो महिला अवैध गांजा की तस्करी कर रही हैं, यदि जल्दी की जाये तो गिरफ्तार की जा सकती हैं।

पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त सूचना पर विश्वास करके मुखविर द्वारा बताये गये उपरोक्त स्थान पर महिला आरक्षी के साथ दविश दी गयी तो गांजे की तस्करी कर रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास अवैध गांजा मात्रा से प्राप्त रूपये बरामद हुये।

उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बंध में थाना अछनेरा जनपद आगरा पर बनाम गिरफ्तार अभियुक्ता शहजानों व बनाम गिरफ्तार अभियुक्ता नाजमीन पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

01. शहजानों पत्नी शब्बीर निवासी शान्ति विहार कॉलोनी थाना अछनेरा जनपद आगरा।

02. नाजमीन पत्नी मोवीन निवासी शान्ति विहार कॉलोनी थाना अछनेरा जनपद आगरा।

01- अवैध गांजा मात्रा करीब 118 ग्राम।

02- गांजा बिक्री से प्राप्त रू0 5,490/-नकद रूपये।

01. उ0नि0 श्री हरवीर सिंह थाना अछनेरा जनपद आगरा।

02. हे0कां0 राजेंद्र सिंह, कां0 हेमराज, कां0 रजत कटियार, कां0 नेपाल सिंह, महिला

कां0 पूनम, महिला कां0 आरती थाना अछनेरा जनपद आगरा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर