गोवर्धन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Subscribe






Share




  • States News

रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़ 

गोवर्धन मथुरा 15 नवंबर 2020

आज गोवर्धन में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। यह श्रद्धा का सैलाब आज किस लिए उमड़ रहा है आपको पता ही है कि आज गोवर्धन पूजा का दिन है जी हां गिर्राज महाराज जिनकी पूजा स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने की है और कराई भी है। उनके आज पूजन का दिन है। आज गोवर्धन पूजा का दिन है। विशेष पूजा अर्चना की जाती है गिरिराज जी की आज के दिन। गोवर्धन घर-घर बनाए जाते हैं।

गोबर से विशाल आकृति बनाई जाती है और इस अवसर पर गोवर्धन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। गिरिराज जी के दर्शन करते हैं, परिक्रमा लगाते हैं और अन्य कूट का प्रसाद पाते हैं। स्थान-स्थान पर धर्म परायण लोगों द्वारा अन्नकूट के प्रसाद की व्यवस्था भी श्रद्धालुओं के लिए की गई है और आज श्रद्धा का सैलाब इस कदर उमड़ रहा है कि लोगों को गिर्राज जी के दर्शन बड़ी मुश्किल से मिल पा रहे हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर