उत्तर प्रदेश, गोवर्धन : कपिलेश्वर आश्रम का महंताई चादर कार्यक्रम

Subscribe






Share




  • States News

गोवर्धन 23 अगस्त 2020

षोड़सी भंडारा एवं आश्रम महंताई चादर कार्यक्रम कपिलेश्वर आश्रम कुसुम सरोवर के पास राधा कुंड गोवर्धन में आयोजित किया गया जिसमें विजय पुरी महाराज के गोलोक बास के 16 दिन बाद षोड़सी भंडारा कर उनके शिष्य शिवानंद पुरी महाराज को सभी संत एवं भक्तों ने चादर ओढ़ाकर आश्रम का नवनियुक्त महंत घोषित कर आश्रम की सभी जिम्मेदारियां सौंपी गई।

स्वामी जगदीश पुरी महाराज ने कहा शिवानंद पुरी महाराज हमें उम्मीद है आश्रम को अच्छी तरह चलाएंगे और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे हम आशा करते हैं आश्रम की सभी जिम्मेदारियां बखूबी अच्छे से निभा पाएंगे और स्वामी विजय पुरी महाराज का नाम प्रख्यात करेंगे।

महामंडलेश्वर स्वामी रुद्रदेवानन्द महाराज ने कहा स्वामी विजय पुरी बहुत ही अच्छे संत थे उनके शिष्य शिवानंद पुरी को आश्रम के महंताई देकर हम सब संतो ने अपना आशीर्वाद रूप में इस चादर को उड़ा कर समस्त जिम्मेदारी है देते हुए यह कामना करते हैं हम सभी संतो के विश्वास पर यह पूज्य अपने गुरु जी का नाम रोशन करेंगे और आश्रम को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

स्वामी जयराम पुरी जी ने कहा हम चाहते हैं संत समाज में तरीके से महंत विजय पुरी महाराज ने आश्रम का नाम रोशन किया है हमें उम्मीद है उनसे कहीं अधिक उनके शिष्य शिवानंद पुरी महाराज आश्रम का नाम रोशन कर अच्छे से चलाएंगे आए हुए सभी संत महंत महामंडलेश्वर एवं समस्त भक्तजनों का आभार व्यक्त करता हूं।

इस दौरान जगदीश पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी रुद्रदेवानन्द, जयराम पुरी, स्वामी देवानंद, स्वामी राधा मोहन दास, स्वामी लाल दास त्यागी, स्वामी पूरन पूरी, संजय चौहान, दिनेश, मनोज, कृष्णा, अमित शर्मा, राजेंद्र एवं समस्त भक्तगण उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर