उत्तर प्रदेश, मथुरा : रोडवेज बस में मिशन शक्ति का सन्देश
- 6 years ago
- 3448 views
Subscribe
Share
- States News
मथुरा 22 अक्टूबर 2020
उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिला सम्बन्धी अपराधों में गिरावट आये। जिसके लिये लोगों की सोच बदलने की भी जरूरत है। इसी क्रम में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जहाँ थाना राया प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा द्वारा रोडवेज की बस में महिला यात्रियों को शक्तिशाली बनने के लिये प्रेरित किया। साथ ही उन्हें महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। जिससे सफर के दौरान महिला अपने आप को असुरक्षित न समझें।
वहीं सरकार भी चाहती है कि मिशन शक्ति अभियान से लोगों में जागरूकता आएगी तो महिलाओं के प्रति उनकी बिचारधारा बदलेगी। जिससे महिलाओं पर होने वाले अपराधों में गिरावट आएगी।



