उत्तर प्रदेश, मथुरा : मांट समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जन शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
- 6 years ago
- 3696 views
Subscribe
Share
- States News
जिलाधिकारी ने जनशिकायत पंजिका का किया निरीक्षण।
समाधान दिवस में आयी 45 शिकायतों में से कुछ का मौके पर किया गया निस्तारण।
पराली किसी भी दशा में नहीं जलाने दी जाएगी।
मथुरा 06 अक्टूबर 2020
जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने तहसील मांट में आयोजित समाधान दिवस में जनशिकायतों को सुना। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक किया जाये, जिससे आम जनता यह महसूस करे कि उसके साथ न्याय हो रहा है। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि शिकायतों के निस्तारण की समय सीमा को निश्चित किया जाये।
श्री मिश्र ने किसानों को समय से बीज खाद एवं नहरों में पानी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने पशु पालन एवं मत्स्य विभाग से कहा कि वह अधिक से किसानों को अपने विभाग की योजनाओं से लाभान्वित कर उनकी आय को बढाने में अपना सहयोग प्रधान करें।
श्री मिश्र ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि पराली को किसी भी दशा में नहीं जलाने दिया जाये। उन्होंने कहा कि किसान या तो पराली को अपने खेतों में जुतवाएं या गौवंश के लिए गौशालों में भेज दें। आज के समाधान दिवस में 45 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें अनेक शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, उपजिलाधिकारी मांट के साथ समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
विनोद कुमार शर्मा,
जिला सूचना अधिकारी।

