ब्रेकिंग न्यूज़, राया : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
- 6 years ago
- 4457 views
Subscribe
Share
- States News
जयशंकर
टीटीआई न्यूज़
राया मथुरा 21 दिसंबर 2020
थाना राया क्षेत्र के हाथरस मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर बिचपुरी चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए मथुरा भेज दिया।
सोमवार को सुबह करीब 10 बजे जीतेंद्र सिंह निवासी गांव बिसावली अपनी बाइक से अपने साथी डिगंबर सिंह के साथ गांव पिरसुआ से राया की तरह जा रहा था। रास्ते में कृष्णा कुलम स्कूल के समीप सामने से आ रही कार ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठा डिगंबर बाइक व कार के बीच में फंस गया जिससे उसके पैर में गंभीर रूप से चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे बिचपुरी चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। बाइक चला रहे दूसरे युवक जीतेंद्र के मामूली चोटें आई हैं। निजी चिकित्सक से इलाज के बाद सूचना पर पहुंचे परिजन अपने घर ले गए।



