मिशन शक्ति : छात्राओं ने छेड़छाड़ के बारे में बताया
- 6 years ago
- 3751 views
Subscribe
Share
- States News
जयशंकर
टीटीआई न्यूज़
राया (मथुरा) 21 अक्टूबर 2020
कस्बा राया के बालिका महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर सीओ महावन आईपीएस आरती सिंह पहुँचीं। उन्होंने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। नारियों के सम्मान को लेकर उपस्थित छात्राओं के बीच पुलिस अफसरों ने अपने अपने विचार रखे और कहा कि वह सरकार की नारी सुरक्षा हेतु जारी हेल्पलाइन नम्बरों का प्रयोग किसी भी संकट में कर सकती हैं। वहीं बालिकाओं ने भी आईपीएस के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा उन्होंने स्कूल जाते समय अथवा घर से बाहर या मन्दिर जाते वक्त उनके साथ होने वाली घटनाओं से अवगत कराया। इस पर पुलिस द्वारा अविलम्ब संज्ञान लेने का भरोसा दिलाया गया।
TTI News
Your Own Network
CONTACT : +91 9412277500
ERROR : -> Operation not permitted

