उत्तर प्रदेश, मथुरा : मकान में लगी आग, झुलसे दम्पत्ति, हालत गंभीर, बेटी के प्रेमी पर घटना को अंजाम देने का आरोप, पुलिस का प्रतिवाद

Subscribe






Share




  • States News

आग की चपेट में आने से झुलसे दम्पत्ति को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

मामले की जांच करने पहुँचे पुलिस अधिकारियों ने मामले को बताया संदिग्ध।

लड़की के प्रेमी से पुलिस अधिकारियों ने की बात, प्रेमी परिजनों सहित चंडीगढ़ से मथुरा के लिए रवाना। 

रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 26 अक्टूबर 2020

थाना गोविंद नगर के महाविद्या कालोनी में 80 फुटा मार्ग पर सोमवार की सुबह करीब चार बजे एक मकान में आग लग गई। आग की लपटों में दंपत्ति घिर गए। पड़ोसियों और पुलिस ने मिलकर दोनों को निकाला। फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई।दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नही हो सके है। पीड़ितों की पुत्री ने अपने माता पिता को आग में जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किए जाने की आशंका व्यक्त की है। प्रेमी के ऊपर जिंदा जलाने के आरोपों को सुन पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में झुलसी हालात में भर्ती ये हैं संजीत चौरसिया व पत्नी सावित्री चौरसिया। आग लगने से बुरी तरह से झुलसे इस दम्पत्ति व उनके परिजनों का आरोप है कि सुबह करीब चार बजे उनके कमरे में अचानक से आग लग गई।आग की चपेट में घरेलू सामान भी आ गया । वह और उनकी पत्नी सावित्री आग के बीच घिर गईं। बाहर निकलने की कोशिश की तो बाहर से दरवाजा बंद था।उसकी कुंडी किसी ने लगाई थी।शोर सुनकर पड़ोसी आ गए और थाना गोविंद नगर पुलिस भी पहुंच गई। आग से झुलसे इस दम्पत्ति का आरोप है कि बेटी के प्रेमी जिससे रिश्ता टूट गया है, उसी ने इस वारदात को अंजाम देकर उनको जिंदा जलाने की कोशिश की है क्योंकि प्रेमी लगातार उनको धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा था।

आग लगने के कारण अभी साफ नही हो सके हैं। दोनों करीब 35 फीसद झुलस गए हैं। दंपत्ति की पुत्री कुसुम ने बताया कि वह चार भाई-बहन हैं।उसकी बहन तन्नू और मयंक दिल्ली में रहते हैं। दो घर पर ही रहते हैं। कुसुम का कहना था कि वह अपने रिश्तेदार बबलू के यहां चामुंडा कालोनी गयी हुई थी। भाई विनोद उस समय घर पर ही था।

किसी ने घर मे आग लगाई है।आग लगाकर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया ताकि आग लगने के बाद कोई भी कमरे से भाग नही पाए। किसी ने उसके माता-पिता को जलाकर मारने का प्रयास किया है और उन्हें शक है कि उनके प्रेमी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया होगा क्योंकि और कोई इस वारदात को अंजाम नही दे सकता है।

एक तरफ घायल दंपत्ति और उनकी पुत्री के आरोप थे तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस के सामने ऐसे संगीन मामले की सच्चाई को सामने लाने की चुनौती थी। इस मामले के जांच में लगे पुलिस अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध माना और बताया कि लड़की के प्रेमी से बात हो गई है वह चंडीगढ़ है और मथुरा अपने परिजनों के साथ आ रहा है। लड़की के परिजनों ने घटना को अंजाम देकर उसे फंसाने का प्रयास किया है। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि लड़के के द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाया जा रहा था। अभी लड़की के प्रेमी के मथुरा पहुंचने पर गहनता से मामले की जांच की जाएगी और जो भी सामने  आएगा, उसी के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर