उत्तर प्रदेश, मथुरा : धार्मिक अनुष्ठान के लिए लाए गए फल खाने पर किशोरों को रस्सी से बांधकर पीटा

Subscribe






Share




  • States News

धार्मिक अनुष्ठान के लिए लाए गए फल खाने पर किशोरों को रस्सी से बांधकर पीटा

 

रमेश

मथुरा 26 जुलाई 2020।

थाना मांट के गांव नसीटी में धार्मिक अनुष्ठान के लाए गए फलों में से कुछ फल दो किशोरों ने खा लिए। इस पर उन्हें रस्सी से बांधकर पीटा गया।

थाना मांट क्षेत्र के गांव नसीटी के एक विद्यालय के समीप एक धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। अनुष्ठान में प्रसाद वितरण के लिए लाए गए फल विद्यालय में रखे थे। गांव के ही दो किशोरों ने इन फलों में से कुछ फल खा लिए।

कार्यक्रम के बाद गांव के ही दो भाईयों ने इन दोनों किशोरों को बुलाया और विद्यालय में रस्सी से बांधकर पीटा गया।

यह देख उन्हें कोई बचाने नहीं आया तो पप्पू ने 112 पर कॉल कर पीआरवी को बुला लिया। पुलिस दोनों किशोरों व एक किशोर के पिता को थाने ले आई, जहां किशोरों ने आपबीती सुनाई। 

थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला के अनुसार इस घटना के संबंध में पीड़ित योगेश के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर धारा 342, 323, 504 और 506 के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर