बलिया में पत्रकार की हत्या, सीएम योगी ने परिवार को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की, थानाध्यक्ष सस्पैंड

Subscribe






Share




  • National News

रिपोर्ट :- रजत शर्मा

बलिया 25 अगस्त 2020 

 

जिले के फेफना में पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार देर शाम हुई इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आजमगढ़ के डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि मृतक एक पत्रकार था लेकिन इस घटना का पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह से दो पक्षों के बीच भूमि विवाद का मामला है।

 

जानकारी के मुताबिक, बलिया के एसपी देवेंद्रनाथ ने बताया कि झगड़े के दौरान पट्टीदारों ने पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। रतन सिंह की हत्या के बाद पत्रकार इंसाफ के लिए परिवारवालों के साथ धरने पर बैठ गए। यह धरना एनएच 31 पर किया गया। परिवारवालों ने मांग की कि फेफना के थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया जाए। इस दौरान फेफना थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय को एसपी देवेंद्र नाथ ने निलंबित कर दिया है।

ग्राम प्रधान के दरवाजे पर रतन सिंह को गोली मारपीट पत्रकार रतन सिंह के घरवालों का कहना है कि उन्हें (रतन सिंह) गांव के प्रधान के घर पर बुला कर ले जाया गया और गोली मारी दी गई। वहीं एसपी देवेंद्र नाथ ने कहा कि ग्राम प्रधान के दरवाजे पर रतन सिंह को गोली मारी गई। बताया जाता है कि दिसंबर में पुआल रखने को लेकर विवाद हुआ था। इनके पट्टीदारों में मारपीट हुई थी। अरविंद सिंह और दिनेश सिंह इनके पट्टीदार हैं, जिनमें झगड़ा हुआ था। उस समय केस दर्ज हुआ था और कार्रवाई की गई थी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर