मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Subscribe






Share




  • National News

भोपाल 21 अक्टूबर 2020

मध्यप्रदेश के जल संसाधन और मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने 20 अक्टूबर को   अपना त्यागपत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेज दिया है।
पत्र में तुलसीराम सिलावट ने स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफे की बात का जिक्र भी किया है। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया है कि त्यागपत्र 20 अक्टूबर की अपरान्ह से स्वीकार किया जाए। त्यागपत्र बुधवार को मीडिया के समक्ष आया।

दरअसल सिलावट वर्तमान में विधायक नहीं हैं। संवैधानिक प्रावधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति विधायक बने बगैर अधिक छह माह के लिए मंत्री पद पर रह सकता है। वे छह माह पहले शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल हुए थे।
बतादें कि वह विधानसभा की सदस्यता के बगैर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में 6 महीने पहले शामिल हुए थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर