राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने ऐसे मनाई परशुराम जयंती

Subscribe






Share




  • States News

वृंदावन 14 मई 2021

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की मथुरा-वृंदावन इकाई द्वारा भगवान परशुरामजी की जयंती बड़ी सादगी, प्रेम और आस्था के साथ सूक्ष्म रूप में मनाई गई। जहां एक ओर संगठन के प्रत्येक सदस्य ने घर पर अपने आराध्य का पूजन अर्चन किया, वही संगठन के कुछ सदस्यों ने वृंदावन शील वाली कुंज में आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, आचार्य राजू भैया जी एवं आचार्य विष्णु गोस्वामी सिध्द जी के पावन सानिध्य में भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन एवं हवन अनुष्ठान किया, जिसमें विश्व शांति एवं वर्तमान समय में कोरोना महामारी से छुटकारा प्राप्त हो, ऐसी मंगलकामना की गई। 

आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि हवन पूजन ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे आराध्य अति प्रसन्न होते हैं। आचार्य राजू भैया ने कहा कि इन हवन की आहुतियों से वातावरण शुद्ध होगा आचार्य विष्णु गोस्वामी ने कहा कि यह हवन अनुष्ठान शीघ्र फल देने वाला है एवं ऐसा पूर्ण विश्वास है कि हमे जल्द ही इस महामारी से छुटकारा मिलेगा।

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष चंद्रनारायण शर्मा चीनू एवं नगर अध्यक्ष सुमन्त शुक्ला ने कहा कि संगठन के द्वारा पूजन अर्चन के साथ साथ परशुराम जयंती सेवा प्रकल्प महोत्सव पिछले 10 दिनों से चलाया जा रहा है जिसमें संगठन के नेतृत्व में भागवत कथा प्रवक्ता सतीश चंद्र पराशर जी के द्वारा पीपीई किट्स का वितरण किया गया एवं संगठन के द्वारा रक्तदान करने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। आज संगठन के द्वारा अति सूक्ष्म कार्यक्रम अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए आयोजित किया गया। इस आयोजन में आचार्य कृष्ण गोपाल शर्मा, तुषार, विष्णु शर्मा आदि विप्र बंधु उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर