मुंबई : कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेता विक्रांत मेसी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक
- 6 years ago
- 7193 views
Subscribe
Share
- National News
मुंबई 30 दिसंबर 2020
कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान और अभिनेता विक्रांत मेसी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गए हैं। पहले विक्रांत मेसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा कि उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गए हैं और फिर फराह खान ने भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की जानकारी साझा की है।
मालूम हो कि इससे पहले कई बड़ी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने मामले सामने आये हैं। कुछ दिन पूर्व ही ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुज़ैन खान और अभिनेत्री और राजनेता उर्मिला मातोंडकर के भी इंस्टाग्राम अकाउंट हैकर्स ने हैक कर लिए थे। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने मुंबई पुलिस की साइबर सेल में की थी।
TTI News
Your Own Network
CONTACT : +91 9412277500
ERROR : -> Operation not permitted

