मथुरा का नयति अस्पताल कर रहा मनमानी, मरीज़ की लाश पर बढ़ाए जा रहा बिल

Subscribe






Share




  • States News

राजू चौहान

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 4 अगस्त 2020

नयति हॉस्पिटल पर लगाये गम्भीर आरोप, आये दिन नयति हॉस्पिटल चर्चाओ में रहता है। आये दिन कोई न कोई घटना घटती होती रहती है।

कल भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें भरत सिंह नामक पेशेंट को एडमिट किया गया था जो कि नार्मल बीमार था उनका 3 बार कोरोना टेस्ट भी कराया गया, जो कि रिपोर्ट नेगेटिव आयी और कल उनकी मौत हो गयी मगर पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हॉस्पिटल वाले न तो उनकी लाश को दे रहे हैंं और बिल पर बिल बनाया जा रहा है।

पीड़ित का आरोप है कि किसी भी डॉक्टर द्वारा कोई इलाज न करने से उनकी मौत हुई है जबकि एडमिट करते ही 3 लाख रुपये जमा करा लिए गए थे और जब हमने पेशेंट से मिलने की कोशिश की तो किसी को भी मिलने नहींं दिया गया और वहाँ के लोगो ने भी पीड़ित के साथ बतमीजी और मारपीट की।

पीड़ित 2 दिन से अपने पेशेंट की लाश के लिए भटक रहा है मगर न तो उनकी लाश दी जा रही है और न ही उनकी कोई सुनवाई हो रही है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब हमारे पेशेंट को कोरोना जैसी कोई बीमारी नही तो तो हमारे पेशेंट की डेड बॉडी हमे क्यों नही दी जा रही है ?

इस संबंध में नयति प्रशासन से उनका पक्ष जानने के लिए दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उनके एक प्रतिनिधि का तो कॉल रिसीव नहीं हो पाया जबकि दूसरे ने खुद को सपरिवार कोरोनाग्रस्त होकर हॉस्पिटलाइज बताया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर