आज 2 सितम्बर 2020 का राशिफल

Subscribe






Share




  • Jeevan Mantra

प्रस्तुति - रजत शर्मा

मेष : आप अपने अदम्य साहस के बल पर चमत्कार कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा संघर्ष करना होगा। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन के व्यय के दृष्टिकोण से यह समय किसी अच्छे कार्य में धन के समायोजन का है। कई दिनों बाद आज अचानक किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुशी होगी। कोई कर्क राशि का शख्स आपका नया सफल बिज़नेस पार्टनर होने की तरफ अग्रसर हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगा। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें उससे आर्थिक स्थिति और बेहतर होती रहेगी।

वृष : सामाजिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा श्रेयष्कर नहीं रहेगा। वाद विवाद से बचें।धन का व्यय होगा। कई रुके प्रोजेक्ट पूर्ण होंगे। धार्मिक कार्य भी पूर्ण होने के संकेत हैं। स्वर्ण और हीरे के आभूषण लेंगे। किसी तुला या कुंभ राशि के जातक से नई बिज़नेस डील आपको लाभान्वित करेगी। श्री गायत्री मंत्र का जप और हवन करने से आर्थिक समृद्धि आएगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। व्यय का उचित प्रबंधन और समय का सदुपयोग ही आपको चैन से रख पाएगा। आज कार्य स्थल पर भी एक अजीब माहौल आपको परेशान करता रहेगा।

मिथुन : आपकी राशि का स्वामी ग्रह बुध आपको योजनाओं के निर्माण की दिशा तय करेगा। आप भाग्यशाली हैं कि आज आपके उच्चाधिकारी आप पर प्रसन्न हैं। किसी नए जाब प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। मकर या कुंभ राशि का नया बिज़नेस पार्टनर आपको लाभान्वित करेगा। दफ्तर के कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। आप स्वर्ण के आभूषण का क्रय करने की सोच रहे हैं। सायंकाल के बाद का समय मनोरंजन भरा अपने परिवार के साथ व्यतीत होगा। आप के हित में है कि शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करें। बड़े भाई का आशीर्वाद मिलेगा।

 

कर्क : इस राशि का स्वामी चंद्रमा आपके लिए कई सपनों को साकार करने के लिये आशीर्वाद प्रदान कर रहा है। आपके लिए कई बड़े आर्थिक अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। धन की प्राप्ति के साथ साथ कुछ ऐसा होगा कि आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों और संबंधियों के सहयोग से कई बड़े कार्य बनेंगे। अचल संपत्ति विशेषकर जमीन या घर क्रय करने का संयोग बन रहा है। आफिस के कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी और आपकी वहां सराहना होगी। यदि आप प्रशासनिक सेवा में हैं तो आज का दिन चैलेंज भरा है। आज आपको ये सिद्ध करना होगा कि आप वाकई न्याय प्रिय और कर्म के मार्ग पे निडर हैं। स्वास्थ्य के दृष्टि से आज बहुत बेहतर नहीं है।

सिंह : आपके राशि का स्वामी सूर्य है। सूर्य का गोचर आज आपको एक अवसर देके ही जाएगा। अब ये सूर्य का ही प्रभाव है कि आप अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को पंख देके लंबी उड़ान दे पाते हैं। यह समय चतुर्दिक विकास का है। आप धन की प्राप्ति के साथ साथ यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति का भी है। व्यवसाय में धन के आगमन की गति आज बहुत तेज रहेगी। समय आय और व्यय के संतुलन का है। संतान की शिक्षा हेतु व्यय सकारात्मक दिशा में ही रहेगा। भगवान सूर्य को प्रणाम करते रहें। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा। उदर विकार से परेशानी रहेगी।

कन्या : इस राशि का स्वामी बुध आज वाणी पर माता सरस्वती का वास कराते हुए अपनी विद्वता का लोहा मनवायेगा। हो सकता है कि आप के आय प्राप्ति का कोई नया स्रोत बन रहा हो और आप उसके प्रति थोड़े कम प्रयत्नशील हों लेकिन आज का ग्रह संयोग ऐसा बन रहा है कि आप इस दिशा में आगे बढ़ जाएंगे। आर्थिक उन्नति तो है लेकिन इधर कुछ दिनों से बीमारी में धन का व्यय हो रहा है जिसमें कुछ राहत की उम्मीद है। धन के आगमन की स्थिति बहुत बेहतर रहेगी। रुका धन आपको प्राप्त होगा। श्री सूक्त का पाठ आपको धन की प्राप्ति ही नहीं बल्कि बचत भी कराएगा। नेत्र और कफ विकार से परेशानी रहेगी। पेट के रोगी भी परेशान रहेंगे। किसी प्रकार के डरने की बात नहीं है । श्री हनुमान जी की उपासना और वस्त्र का दान आपके संकट को हर लेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दृष्टि से बहुत अवसर वाला दिवस साबित होगा।

तुला : इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र अब गोचर वश इसी राशि में आ गया है। इसके आने का प्रभाव ये रहेगा कि वैभव और प्रतिष्ठा में आशातीत वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिवस शानदार रहेगा। धन वर्षा होगी। रुका कार्य पूर्ण होगा। समय नव उमंग और तरंग का है। देशाटन करेंगे। कोईमनोरंजक यात्रा होगी। परिवर्तन यह है कि धन के साथ साथ स्वास्थ्य का सुख भी प्राप्त होगा। आज के दिन श्री सूक्त का पाठ आ अवश्य करें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। कोई अप्रिय घटना नहीं घटेगी। इतना अवश्य है कि पेट और मधुमेह के रोगी सावधानी बरतेंगे। गाय को केला खिलाएं।

वृश्चिक : इस राशि का स्वामी मंगल है। मंगल आत्मविश्वास का कारक ग्रह है। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में धन प्राप्ति के लिए सुंदर अवसर है। खूब धन कमाएंगे और अच्छे कार्यों में खर्च करेंगे। शेयर में निवेश का सुंदर समय है। धन आना ही आना है। सायंकाल का समय थोड़ा व्यय का है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। अभी तो आप व्यय से परेशान होंगे। पिता के स्वास्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। एक विशेष बात यह है कि आप रोज कुछ नया करने की सोचते तो हैं पर कर नहीं पाते हैं। आज ग्रह स्थितियां आपको एक्टिव कर रही हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा दुखदायी है। उदर विकार और रक्त चाप से परेशानी आ सकती है। दामपत्य जीवन अच्छा रहेगा।जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपके जीवन की मंजिल की प्राप्ति में सहयोग करेगा।

धनु : इस राशि का स्वामी गुरु है। आज आपकी कई योजनाएं कल पे टल सकती हैं। किसी व्यक्ति से आप बहुत दिनों से छुटकारा चाह रहे हैं जिसमें आज कुछ हद तक आपको सफलता मिलेगी। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने की संभावना है। धनु या मीन राशि का कोई शख्स आपकी बहुत सहायता करेगा। शेयर में धन लगाएंगे। ससुराल से लाभ होगा।कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार के सहयोग से आपको संतान के विवाह की जानकारी मिलेगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। कम्प्यूटर फील्ड के लोग आज नए प्रोजेक्ट पर वर्क आरंभ करेंगे। गृह कार्यों में बहुत समय देना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ बेहतर रहेगा। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर : इस राशि का स्वामी शनि है। न्याय का कारक ग्रह शनि है। पूर्व जन्मों के पापों का प्रायश्चित करवाता है शनि। शनि इस समय धनु में है। इस राशि के लोग आज लाभ की प्राप्ति करते हुए धन प्राप्ति का कोई नया स्रोत बनाएंगे। आर्थिक दृष्टि से संपन्नता का और धन प्राप्ति का समय है। संतान की शिक्षा संबंधित धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। रियल स्टेट में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय नहीं है। सावधानी बरतनी पड़ेगी।।पेट संबंधित और कफ से संबंधित रोग की संभावना हो सकती है।पीपल को जल दें और दीपक जलाएं। श्री सुंदरकांड का पाठ करें। शनि से संबंधित द्रव्यों तिल तेल इत्यादि का दान और राहु से संबंधित उड़द इत्यादि का दान करें। विष्णु उपासना करें।

कुंभ : इस राशि का स्वामी शनि है। आज का दिन आपके उत्कर्ष और हर्ष का है।आप कई बातें मन में रखे रहते है और उसका इजहार नहीं कर पाते। आज अपने संकोच को छोड़कर जिससे आप लाभ प्राप्ति की उम्मीद लगाए हैं उससे अपनी बात कहें। आज राजनीति से संबंधित जातकों के लिए सफलता और प्रतिष्ठा भरा दिवस होगा। श्री हनुमान जी की उपासना आपको सफलता ही सफलता दिलाएगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा हेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जो छात्र कम्पटीशन विशेषकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं उनको आशातीत सफलता मिलेगी। प्रेम में विश्वास और सत्य को बनाये रखें। प्यार में विश्वास और समर्पण ही सब कुछ है।

मीन : इस राशि का स्वामी गुरु है। शिक्षा के लोग अर्थात जो स्कूल कॉलेज चलाते हैं वो गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। गुरु का गोचर इस समय तुला में है वहां शुक्र भी विद्यमान है। धन प्राप्ति का समय है। चल और अचल संपत्ति के क्रय की योजना बनेगी। रियल स्टेट और शेयर में इन्वेस्टमेंट का बेहतर समय है। संतान के विवाह हेतु समय थोड़ा धन के व्यय का है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बहुत ही अच्छा रहेगा। उदर विकार से थोड़ी समस्या आ सकती है। हृदय के रोगी सावधानी बरतेंगे। योग और ध्यान का सहारा लेते रहें। आपकी चुप्पी रोगों के प्रति ठीक नहीं है। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। प्रेम के मामले में आज आप बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर