उत्तर प्रदेश, मथुरा : राया में खाद-बीज की दुकान में चोरी, लाखों की नगदी पर किया हाथ साफ़
- 6 years ago
- 15429 views
Subscribe
Share
- National News
मथुरा 27 अक्टूबर 2020
मौषम में परिवर्तन होते ही चोर सक्रिय हो गए हैं और मौका देखते ही रात्रि में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। ताजा मामला कस्बा राया के मुख्य मार्ग पर भाजपा नेता के खाद-बीज की दुकान में हुई चोरी का है।
जहां अज्ञात चोर रात्रि में दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी लाखों रुपये की नगदी लेकर फ़रार हो गए। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह दुकान खोलते वक्त हुई।
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुँची पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।



