लखनऊ : सीएम योगी आज बरेली में किसान सम्मेलन को करेंगे सम्बोधित
- 6 years ago
- 3656 views
Subscribe
Share
- National News
लखनऊ 17 दिसंबर 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 17 दिसम्बर, 2020 को जनपद बरेली में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी जनपद बरेली की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण व शिलान्यास की जाने वाली 111 विभिन्न विकास परियोजनाओं की कुल लागत 981.62 करोड़ रुपए है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जनपद बरेली में 461.87 करोड़ रुपए की 60 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 519.75 करोड़ रुपए लागत की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा।



