आज 10 दिसंबर 2020 का राशिफल, प्रस्तुति - आचार्य इंदु प्रकाश

Subscribe






Share




  • National News

आज 10 दिसंबर 2020 का राशिफल, प्रस्तुति - आचार्य इंदु प्रकाश

 

मेष - आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इजाफा होने के आसार हैं। पूरे दिन खुद को बेहतरीन महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज विदेश दौरे के आसार बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवन साथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। आपका आज का शुभ रंग नीला और शुभ अंक 2 है। 

वृष - कार्यक्षेत्र में पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रुके हुए सारे कार्य होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम है। जो अविवाहित हैं, उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको सारे कामों में सफलता मिलेगी। आपका शुभ कलर लाल और शुभ नंबर 2 है।

मिथुन - अचानक कोई मित्र आपके घर आ सकता है। छात्रों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करनी होगी, तभी आपको सफलता मिलेगी। किसी काम की शुरुआत से पहले बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर भरोसा रखेंगे। शुभ रंग हरा और शुभ नंबर 4 है ।

कर्क - अधिकारियों के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। आमदनी में वृद्धि होगी। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखें। ऑफिस में कुछ व्यर्थ विवाद सामने आ सकते हैं। आपका कोई बिगड़ा काम बनेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी‌ आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज का शुभ रंग पर्पल और शुभ नंबर 1 है।

सिंह - आज आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। जीवन साथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज किसी काम में कम मेहनत से ही सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। शुभ रंग पीला, शुभ नंबर 6 है।

कन्या - आज परिवार वालों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। इस राशि के ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करेंगे कैरियर में नए आयाम स्थापित होंगे कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज के लिए आपका शुभ रंग सफेद और शुभ नंबर 9 है।

तुला - आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आज आपको कार्य में किसी भी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक है। किसी भी तरह के डर से दूर रहेंगे। शुभ रंग में मैजेंटा शुभ नंबर 5 है। 

वृश्चिक - आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। उनके साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। पिता के सहयोग से कोई जरूरी कार्य पूरा हो जाएगा। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। साइंस के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ समय बताएं, जिससे आपको अच्छा लगेगा। आज का शुभ रंग नीला, शुभ नंबर 7 है। 

धनु - आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी। इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवन साथी की सलाह लाभदायक रहेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आज आप किसी नए काम को पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। कारोबार में बरकत होगी। शुभ रंग काला शुभ नंबर 6 है।

मकर - आज आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। शिक्षकों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। काम में सफलता मिलेगी। जीवन साथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में सब कुछ अच्छा रहेगा। ऑफिस में पार्टी का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं, उन्हें आज किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी शुभ रंग ऑरेंज, शुभ नंबर 2 है।

कुंभ - आज का दिन कार्य क्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ दर्शनों के लिए मंदिर जाएंगे। कोर्ट कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे खुश नजर आएंगे। खेलकूद में बच्चों की ज्यादा रुचि रहेगी। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत की दृष्टि से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। शुभ रंग हरा, शुभ नंबर 5 है। 

मीन - परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुकसेलर्स के लिए दिन लाभदायक है। साथ ही राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रुक सकते हैं दूसरों की समस्या से आप विचलित हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में हैं आज उनकी किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है। बिजनेस में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। आज के लिए आपका शुभ रंग पिंक और शुभ अंक 9 है।

 

 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर