उतर प्रदेश, मथुरा : राया में आलू से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक पर सवार दो लोगों को रौंदा
- 6 years ago
- 6870 views
Subscribe
Share
- States News
जय शंकर
टीटीआई न्यूज़
राया (मथुरा) 24 अक्टूबर 2020
थाना राया क्षेत्र के सादाबाद रोड़ स्थिति कोल्ड स्टोरेज के समीप आलू से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक पर सवार दो लोगों को रौंद दिया। जिसमें दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक गाँव पडरारी निवासी गौरव अपने जीजा हाकिम के साथ बाजार से गाँव वापस जा रहा था। उसी दौरान गौतम कोल्ड स्टोरेज से आलू लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली निकल रहे थे। जिसकी चपेट में बाइक सवार आ गए। घटना को देख राहगीर एकत्रित हो गए और हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया। जिसमें दोनों की हालत गम्भीर बनी हुई है।वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
TTI News
Your Own Network
CONTACT : +91 9412277500
ERROR : -> Operation not permitted

