उत्तर प्रदेश : गोवर्धन पुलिस ने अवैध वसूली करने से वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 28 सिंतबर 2020

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मथुरा व क्षेत्राधिकारी गोवर्धऩ के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन प्रदीप कुमार मय टीम द्वारा दिनांक 27.09.2020 को प्रभात कुमार सिंह सहायक श्रमायुक्त द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर गाँव कोन्हई थाना गोवर्धन जनपद मथुरा से अभि0गण 1 खेमचन्द्र पुत्र भगवान सिंह निवासी पैठा थाना गोवर्धन मथुरा 2.शिव्वन पुत्र भीमा निवासी राल थाना वृन्दावन 3. महेन्द्र पुत्र भीमा निवासी राल थाना वृन्दावन मथुरा को श्रम विभाग में पंजीयन के नाम पर भोली भाली जनता को गुमराह करते हुए निर्धारित पंजीयन शुल्क रु0 40 के स्थान पर अवैध रुप से रुपया 500 - 500 वसूले के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त खेमचन्द्र उपरोक्त से 1500 रुपये तथा अभियुक्त महेन्द्र उपरोक्त से 1000 रुपये व अभियुक्त शिव्वन उपरोक्त  से 1000 रुपये तथा एक लैपटॉप डैल कम्पनी, एक मोबाइल विवो ,एक मोबाइल MI-6,एक मोबाइल आईटेल कीपैड व सात आधार कार्ड बरामद किये गये है। अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा किये अवैध कृत्य के सम्बन्ध में थाना गोवर्धन पर  मु0अ0स0 337/20 धारा 384/420 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामदगी*

 

1 3500 रुपये नकद

2 एक लैपटॉप डैल कम्पनी

3 एक मोबाइल वीवो y-93

4 एक मोबाइल MI-6 

5 एक मोबाइल Itel कीपैड

6 07 आधार कार्ड 

 

 

*नाम पता अभियुक्त गिरफ्तार शुदा*

1. खेमचन्द्र पुत्र भगवान सिंह निवासी पैठा थाना गोवर्धन मथुरा

2 शिव्वन पुत्र भीमा निवासी राल थाना वृन्दावन मथुरा

           3    महेन्द्र पुत्र भीमा निवासी राल थाना वृन्दावन मथुरा

 

*गिरफ्तार करने वाले अधि0/ कर्म0 गणो  के नाम*

1. प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन श्री प्रदीप कुमार 

2. उ0नि0 श्री जितेन्द्र सिंह थाना गोवर्धन

3. है0का0 देवीचरण यादव थाना गोवर्धन

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर