पंजाब : पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब पुलिस से लगाई गुहार

Subscribe






Share




  • Sport

पंजाब 1 सितम्बर 2020

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने पंजाब के सीएम और पुलिस से गुहार लगाई है। उन्होंने लगातार दो ट्वीट कर पंजाब की सरकार से यह गुहार लगाई है।

आपको बता दें कि 19 अगस्त को पठानकोट के माधोपुर क्षेत्र के थरियाल गांव में अज्ञात हमलावरों ने सुरेश रैना की बुआ के घर पर हमला कर दिया। हमले में सुरेश रैना के फूफा की मौत हो गई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी बुआ की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 

इतने दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। रैना ने पंजाब सरकार से मांग की है कि आरोपियों को तुरंत पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना के बाद सुरेश रैना ने दो ट्वीट किए हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर