मथुरा में महिला अपर जिला जज के पिता ने खुदकुशी की

Subscribe






Share




  • States News

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 24 दिसंबर 2020 

मथुरा की एक महिला अपर जिला जज के पिता ने बुधवार सायंकाल आत्महत्या कर ली। इस घटना से न्यायिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पीछे ब्रज गंगा रेजिडेंसी के फ्लैट नंबर सी-313 में अपर जिला जज एफटीसी कोर्ट प्रथम नीरू शर्मा के पिता श्रवण कुमार शर्मा ने अपरिहार्य कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। बताया जाता है मृतक पंजाब जालंधर के मूल निवासी थे। उनकी पुत्री अपर जिला जज जुलाई 2020 में ही मथुरा में नियुक्त हुई हैं। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में न्यायिक अधिकारी उनके आवास पर पहुंच गए। सीओ सिटी वरुण कुमार सहित सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर आवश्यक कार्रवाई की। सूत्रों का कहना है कि 65 वर्षीय श्री शर्मा अस्वस्थ चल रहे थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर