ब्रेकिंग न्यूज़ : यमुना एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी

Subscribe






Share




  • States News

दीपक गुप्ता

टीटीआई न्यूज़

मांट (मथुरा) 2 दिसंबर 2020

थाना क्षेत्र में राधा रानी के समीप यमुना एक्सप्रेस वे के अंडर पास पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शव मिलने की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त के प्रयास किए। मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला ने बताया कि एक्सप्रेसवे अंडर पास पुल के नीचे करीब 19 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। जिसने पीले रंग की टीशर्ट नीले रंग की जींस पहनी हुए हैं। तलाशी के दौरान युवक की जेब से नशीले पदार्थ की पुड़िया मिली है। शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं हैं। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर