ब्रेकिंग न्यूज़ : समाजवादी पार्टी ने फिर किया प्रदर्शन
- 6 years ago
- 3978 views
Subscribe
Share
- States News
यह योगी आदित्यनाथ की तानाशाही है : सपा
मथुरा 10 दिसंबर 2020
किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने कृषि कानूनों के विरोध में आज मथुरा के बलदेव में किसान बिल को लेकर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा और धरना दिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक धक्का-मुक्की पुलिस प्रशासन ने करीब दो दर्जन से कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है और अस्थाई जेल में रखा गया है। अब किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है और विपक्षी पार्टियां अपनी अपनी रोटियां सेंकने में लगी हुई है। सपा-कांग्रेस, आम आदमी पार्टी जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। सपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि सरकार के द्वारा जो काले कानून बनाए गए हैं किसानों के लिए वे वापस लिए जाएं और हम किसानों के साथ हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के साथ रही है और रहेगी पुलिस द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तानाशाही है।



