उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में सपा का हंगामेदार प्रदर्शन

Subscribe






Share




  • National News

पुलिस से नोकझोंक झड़प के बाद सपा नेताओं की गिरफ्तारी।

मुजफ्फरनगर 27 सितम्बर 2020

सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारियों के उत्पीड़न लूटपाट हत्याओं के विरोध में आज समाजवादी व्यापार सभा के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन हंगामे के बाद सपा नेताओं की गिरफ्तारी की गई।

आज सपा कार्यालय महावीर चौक पर व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग विधायक, समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व  पूर्व सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप पूर्व विधायक मिथलेश पाल पूर्व सपा प्रत्याशी मेराज तेवड़ा, लियाक़त अली, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, जिया चौधरी, साजिद हसन, सचिन अग्रवाल, गौरव जैन, शलभ गुप्ता एडवोकेट, पवन बंसल, पंकज जैन, निधीश राज गर्ग, अनिल लोहिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, जयवीर सिंह, सभासद दीपक, मदनलाल अरोरा, मोहनलाल, विकल्प जैन, विकास गौस्वामी आदि की मौजूदगी में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुए।

लेकिन महावीर चौक पर एकत्रित भारी पुलिस बल ने सपा नेताओं कार्यकर्ताओ को रोकने का प्रयास करने पर सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक झड़प हो गयी पुलिस द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर गाडियो में बिठाया जाने लगा। इस दौरान वहां भारी हंगामे नारेबाजी की स्थिति रही। प्रशासन द्वारा सपाइयों की गिरफ्तारी व विधायक संजय गर्ग, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, मिथलेश पाल,राहुल वर्मा,पवन बंसल आदि नेताओ को वार्ता व  ज्ञापन हेतु जिलाधिकारी से वार्ता कराई गई।

पुलिस लाइन में गिरफ्तारी के बाद पहुंचे सपा नेताओं कार्यकर्ताओं को कुछ देर बाद लिखा पढ़ी के बाद रिहा कर दिया गया।

समाजवादी व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा की प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न,उनके विरुद्ध अपराध अत्याचार समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी आज भी सपा ने व्यापारियों के हितों  व सुरक्षा के लिए गिरफ्तारी दी है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा की प्रदेश की भ्रष्ट कानून व्यवस्था व्यापारियों के प्रति जघन्य अपराध से जनता का विश्वास प्रदेश सरकार से उठ गया है। समाजवादी पार्टी इस उत्पीड़न व व्यापारियों के संरक्षण के लिए हमेशा उनकी लड़ाई लड़ती रहेगी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने आज के प्रोग्राम में व्यापारियों व सपा कार्यकर्ताओं नेताओं की भारी भागीदारी तथा व्यापारियों के हितों के लिए गिरफ्तारी देने पर उनका शुक्रिया अदा किया।

इस दौरान मुख्य रूप से सपा नेता विनय पाल, दर्शन पाल, जिला पंचायत सदस्य दीप्ती पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट, शौकत अंसारी, असद पाशा, सतीश गुर्जर, दीपक गम्भीर, अमित गहलौत, पवन पाल, सुबोध शर्मा, टीटू पाल, सुमित पंवार बारी, सुमित चौधरी, हाजी इकबाल, डॉ. इसरार अल्वी, डॉ. नूर हसन सलमानी, शमशाद अहमद, लियाक़त अंसारी, शुजात राणा, अंजुम कमाल, शाहरजा नकवी प्रधान, सलमान त्यागी, शिव कुमार, वीरसिंह, पप्पु विश्वकर्मा, इरशाद जाट, धीरज शर्मा, अशोक नागपाल, हर्षित कुमार, विनय कुमार एडवोकेट, विशाल वर्मा, मांगेराम, निशु धीमान, विशाल वाल्मीकि, हनीफ इदरीसी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर