उत्तर प्रदेश, वृन्दावन : महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के पूर्ण स्वस्थ होने पर हर्ष

Subscribe






Share




  • National News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (09-09-2020)

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष एवं धर्म रक्षा संघ के प्रधान संरक्षक महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के पूर्ण स्वस्थ होकर अयोध्या अपने आश्रम मणिरामदास छावनी पहुँचने पर धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों, संतों एवं धर्माचार्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

आज दोपहर 12 बजे ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र, मोतीझील में धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय धर्म अनुष्ठान प्रमुख पं. लक्ष्मीनारायण मिश्र ज्योतिषाचार्य के आचार्यत्व में 11 वैदिक पंडितों द्वारा विगत 27 दिनों से अनवरत चल रहे महामृत्युंजय मंत्र एवं हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति की गयी।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी रुद्रदेवानंद महाराज ने कहा कि धर्म रक्षा संघ के सभी कार्यकर्ता एवं वृन्दावन के संत महात्मा महंत जी के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता में पड़ गये थे। सभी लोगों ने हवन में अपनी आहुति देकर महंत जी के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना प्रभु से की। जिसका सुखद परिणाम प्राप्त हुआ।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय धर्म अनुष्ठान प्रमुख आचार्य लक्ष्मीनारायण मिश्र ज्योतिषाचार्य ने कहा कि महामृत्युंजय मंत्र में अद्भुत शक्ति है जो संकल्पित व्यक्ति को मृत्यु की गोद से छीनकर नया जीवन प्रदान करता है।

इसी मंत्र की शक्ति से महंत नृत्यगोपालदास महाराज स्वस्थ होकर अपनी दैनिक जीवन चर्या में बापस आ चुके हैं। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि महंत नृत्यगोपाल दास महाराज हमेशा से ही धर्म रक्षा संघ का मार्गदर्शन करते रहे हैं उन्हीं के आदेश पर ब्रज की पवित्र रज और पावन जल से निर्मित रजत शिला को अयोध्या श्रीराम मंदिर की नींव में स्थापित होने के लिए पहुँचाया गया था।

संघ के संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी भाष्करानंद महाराज ने कहा आज की स्थिति में संपूर्ण संत समाज के शिरोमणि महंत नृत्यगोपाल दास महाराज हैं उनके अस्वस्थ होते ही संपूर्ण भारतवर्ष के संत समाज में गहरी चिंता व्याप्त हो गई थी। मगर उनके पूर्ण स्वस्थ होने पर सभी चिन्तामुक्त होकर राहत महसूस कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि श्री महंत जी अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद रामलला को नए मंदिर में विराजमान कर मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति ने कहा कि प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है, हम सब  ने मिलकर महंत जी के लिए प्रभु से प्रार्थना की और हवन यज्ञ आदि किये जिसका सुखद परिणाम प्राप्त हुआ। संघ के मंत्री बृजकिशोर पचौरी ने सभी का आभार ब्यक्त किया। 

हवन अनुष्ठान पूर्णाहुति कार्यक्रम में महंत स्वामी चंदन मुनि महाराज, स्वामी देवानंद महाराज, आचार्य अलख पाण्डेय, उदित नारायण, जितेंद्र पाठक, विकास पाण्डेय, जुगल किशोर एवं गोपेश गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर