उत्तर प्रदेश, मथुरा : सर्पदंश से महिला की मौत जिला अस्पताल पर गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप

Subscribe






Share




  • States News

रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 6 सितंबर 2020

सर्प के काटने से मरीज की बिगड़ी हालत हालत बिगड़ने पर मरीज को वृंदावन के मायावती अस्पताल में भर्ती कराया वहां से हालत बिगड़ने पर वृंदावन मायावती अस्पताल से जिला अस्पताल मथुरा के लिए रेफर किया शाम को 6:00 बजे मथुरा सरकारी जिला अस्पताल भर्ती कराया परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत ऑक्सीजन ना देने के कारण हुई है।

वहीं इस बारे में परिजनों से बात करी तो परिजनों ने बताया कि यहां पर डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स ने वृंदावन निवासी संध्या दीक्षित को समय पर इलाज और ऑक्सीजन ना लगाने के कारण उनकी रात करीब 9:00 बजे दम तोड़ दिया।

वहीं परिजनों ने बताया संध्या दीक्षित को घर में सो रहे जमीन पर अचानक सर अपने उनको काट लिया इसकी सूचना जैसी परिजनों को लगी परिजन तुरंत पानी गांव सपेरा के पास लेकर गए और उनका जहर निकलवा दिया।

उसके बाद संध्या दिक्षित का अचानक तबीयत बिगड़ गई जिनको वृंदावन के मायावती अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर हालत बिगड़ देखते हुए मायावती अस्पताल से मथुरा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया परिजनों का आरोप है कि समय पर ऑक्सीजन ना देने के कारण संध्या दिक्षित की मौत हुई है और इसमें परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स पर ऑक्सीजन ना देने का आरोप लगाया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500