उत्तर प्रदेश : गोवर्धन में चोरों का आतंक, नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला
- 6 years ago
- 5067 views
Subscribe
Share
- States News
रॉकी गुप्ता
टीटीआई न्यूज़
गोवर्धन 15 दिसंबर 2020
कस्बा गोवर्धन में सर्दियां क्या प्रारंभ हुई, लगता है चोरों की किस्मत जाग गई है। सर्दियां प्रारंभ होने से अब तक लगभग आधा दर्जन से अधिक चोरियों की वारदात कस्बे में हो चुकी है जिनमें से सर्राफा व्यवसाई की दुकान में हुई चोरी का खुलासा पुलिस कर चुकी है लेकिन अन्य किसी भी चोरी की घटना में अब तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
आए दिन चोर घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए नया सर दर्द पैदा कर देते हैं ताजा मामला डीग अड्डा गोवर्धन का है जहां गिर्राज पुत्र देवीसिंह अपने खेत पर सो रहा था तभी चोरों ने आकर गिर्राज को खाट पर ही बांध दिया और उसका ट्रैक्टर लेकर रफूचक्कर हो गए।
घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। देखना होगा कि आखिर कब तक ऐसे ही चोरी की वारदातों का सिलसिला चलता रहेगा या गोवर्धन पुलिस नींद से जाग कर इन पर कोई रोक लगा पाएगी।

