उत्तर प्रदेश, मथुरा : विशेष लोक अभियोजक नियुक्त होने पर वर्तमान और पूर्व बार अध्यक्षों ने दी अलका को बधाई

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 16 सितम्बर 2020

बार एसोसिएशन की ऑडिटर और कोषाध्यक्ष रह चुकी अलका शर्मा के पॉक्सो कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त होने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा और डॉ. बृज गोपाल शर्मा सहित अनेक अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। 

राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अलका उपमन्यु को उत्तर प्रदेश शासन की संस्तुति पर राज्यपाल व्दारा विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है।

श्रीमती अलका उपमन्यु राष्ट्रीय यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट की धर्मपत्नी हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर