उत्तर प्रदेश, मथुरा : मांट में डिप्टी कलेक्टर ने अवैध कब्जे से मुक्त कराई जमीन

Subscribe






Share




  • States News

मांट (मथुरा) 24 अगस्त 2020

ग्राम बेगमपुर खादर तहसील मांट जिला मथुरा में 1359 फसली के अभिलेखों में रेत श्रेणी में दर्ज सार्वजनिक उपयोग की भूमि 4 एकड़ ज़मीन डिप्टी कलेक्टर/सहायक अभिलेख अधिकारी मथुरा राजीव उपाध्याय द्वारा खड़ी फसल जुतवाकर अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई।
गांव की पाताल में वर्तमान ग्राम प्रधान का ग्राम समाज भूमि पर खुद कब्जा पाए जाने के कारण इस भूमि को भूमि प्रबंध समिति के सचिव/लेखपाल के कब्जे में दिया गया है। उक्त भूमि पर सेठी आदि द्वारा अवैध कब्जा कर मूली, ग्वार, ढ़ेंचा व बाजरा आदि की फसल अवैध रूप से बोई गई थी।
डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने मौके पर ग्राम समाज भूमिका सत्यापन किया तो पाया कि वर्तमान ग्राम प्रधान बेगमपुर कन्हैया द्वारा 5 एकड़ ग्राम समाज भूमि पर तथा पूर्व प्रधान बेगमपुर -जहांगीरपुर विजय शर्मा द्वारा 4 एकड़ भूमि पर बो- जोत कर अवैध कब्जा कर रखा है।
डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने मौके पर सर्वे कानूनगो अनिल श्रीवास्तव व अशोक कुमार सिंह तथा सर्वे लेखपाल रामाश्रय मौर्य को निर्देश दिए कि इस ग्राम समाज भूमि का सोमवार को चिन्हांकन किया जाए ताकि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया जा सके।
डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने बताया कि अभिलेखीय क्रियाओं के अंतर्गत तहसील मांट के 28, तहसील महावन के 1, तहसील सदर मथुरा के 2, तहसील छाता के 34 अर्थात कुल 65 गांवों में ग्राम समाज भूमि का अभियान चलाकर सत्यापन कराया जा रहा है ताकि सरकारी, सार्वजनिक उपयोग व ग्राम समाज भूमि से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटाया जा सके।
ग्राम बेगमपुर में आज ग्राम सभा की भूमि से कब्जा हटाने की कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मांट भीमसेन ज्वाला, सर्वे कानूनगो अशोक कुमार सिंह व अनिल श्रीवास्तव सर्वे लेखपाल रामाश्रय मौर्य, त्रिवेणी पाठक व राम जनम आज मुख्य रूप से उपस्थित थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर