पूरे मथुरा जनपद में जगह-जगह बनाई जाएंगी नेकी की दीवार : विनोद दीक्षित

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 16 दिसंबर 2020                          

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति के द्वारा बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड भावना रेस्टोरेंट के सामने मथुरा पर बनाई गई नेकी की दीवार पर लोग बढ़-चढ़कर जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म कपड़ा उपलब्ध करवा रहे हैं इस नेकी की दीवार के माध्यम से इस कड़ाके की ठंड में लोगों को बचाने के उद्देश्य से बनाई गई नेकी की दीवार लोगों की मददगार साबित हो रही है। इसमें हर तबके के लोगों के लिए गर्म कपड़ा  उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हम हर बार लोगों की मदद करने के लिए ठंड के समय जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए नेकी की दीवार बनाते हैं जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध हो सके इसी के लिए इस बार नेकी की दीवार बीएसए कॉलेज रोड पर बनाई गई है और हमारा प्रयास है कि पूरे मथुरा जनपद में ऐसी नेकी की दीवार जगह जगह टीम के द्वारा बनाई जाएंगी। जिससे अधिक से अधिक लोगों की इस कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों से मदद हो सके।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल ,सतीश  शर्मा, कन्हैया लाल अग्रवाल, मनीष शर्मा ,कु आयुषी अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर