चौमुहां सहकारी समिति पर अब तक 3693 कुंतल धान की खरीद

Subscribe






Share




  • National News

विक्रम सैनी 

टीटीआई न्यूज़

चौमुहां (मथुरा) 28 दिसंबर 2020 

लगातार क्षेत्र में तीन दिन से धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे छाता एसडीएम ने सोमवार को क्षेत्रीय सहकारी समिति चौमुहां पर बनाए गए धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सरकारी धान की केंद्रों पर 1868 रुपये प्रति कुंतल धान की खरीदारी की जा रही है। जिन किसानों ने अभी तक अपना धान नहीं बेचा है, वह सरकारी क्रय केंद्र पर अपना धान बेच सकते हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का भी निस्तारण किया। 

चौमुहां क्षेत्रीय सहकारी समिति के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक चौमुहां सहकारी समिति पर बनाए गए क्रय केंद्र पर 3693 कुंतल 95 किलो धान की खरीद किसानों से की जा चुकी है। क्रय केंद्र पर धान बेचने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत विनोद कुमार असोल में भी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर