उत्तर प्रदेश, मथुरा : वृद्ध महिला यमुना में कूदी

Subscribe






Share




  • States News

रॉकी गुप्ता

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 14 अगस्त 2020

 

थाना जमुनापार क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी में एक बुजुर्ग महिला कूद गई  जिसकी जानकारी लगते ही ग्रामीणों के द्वारा इलाका पुलिस को एवं डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची।

इलाका पुलिस एवं पीआरबी 4183 व 4194 के द्वारा गोताखोरों की मदद से यमुना में कूदे बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला गया बुजुर्ग महिला को यमुना में सुधार बचाकर निकालने के बाद महिला से जानकारी की गई तो उसने बताया कि वह थाना राया क्षेत्र के गांव वालों की रहने वाली मूर्ति पत्नी महेंद्र उम्र करीब 62 वर्ष है।

वहीं महिला ने बताया कि उसके परिवार जनों से परेशान करते हैं वहीं महिला द्वारा बताया गया कि उसका पति उसके बेटे की बहू बेटी उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं और उसे अच्छे से खाना पीना एवं उसे रहे नहीं देते हैं जिसके चलते वह आज यमुना में कूद कर आत्महत्या करने आई थी।

वहीं उसने कहा कि वह अपने परिवार जनों से बेहद परेशान है इस मामले को लेकर थाना जमुनापार पुलिस घटना की जांच कर रही है फिलहाल पुलिस के द्वारा महिला को थाने में ही रखा गया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर