उत्तर प्रदेश, आगरा : खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दबंगों ने किसान पर लाठी-डंडों से बोला हमला, किसान सहित पुत्री घायल

Subscribe






Share




  • National News

ममता भारद्वाज

आगरा 7 अक्टूबर 2020

ताजनगरी आगरा के थाना बाह क्षेत्र के गांव बिजकोली में खेत से बाजरे की करब से भरा ट्रैक्टर निकालने को लेकर दबंगों द्वारा गाली गलौज की गई और जब किसान ने बिरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डंडों से किसान की पिटाई कर दी और जब  किसान की पुत्री बचाने आयी तो पुत्री की भी जमकर मारपीट की जिसमें पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी सूचना पुलिस को देकर अवगत कराया मौके पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बिजकौली निवासी किसान रविंद्रसिंह सोमवार को सुबह अपने खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली में बाजरा की करब के गट्ठर लेकर गांव घर आरहा था। किसान का आरोप है कि घर के पास बाजरे के गट्ठर उतार ही रहा था तभी गांव के ही दबंग दर्शन सिंह, रवी, राजेश के साथ आकर गाली गलौज करते हुए खेत में ट्रैक्टर निकालने की मना करने लगा।

किसान द्वारा गाली-गलौज का विरोध किया गया तो उक्त दबंगों ने किसान रविंद्र के पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया मारपीट पिता के साथ मारपीट होते देख पुत्री भावना और पुत्र बचाने पहुंची जिस पर दबंगों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की, वही भावना के सिर में फसल काटने वाली दरांती मार दी, पिटाई से पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए चीख-पुकार सुनकर अन्य लोगों को एकत्रित होते देख दबंग भाग गए।

किसान अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर पीड़ित किसान की तहरीर पर दबंग तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर